Showing posts with label New Layout of Amar Ujala. Show all posts

Thursday, June 24, 2010

नए रूप रंग का अमर उजाला

उत्तर भारत के बड़े अखबारों में शुमार अमर उजाला ने गुरुवार से अपना रूपरंग बदल लिया है। काफी नीरस से दिखने वाले डिजाइन को त्यागकर अखबार ने एकदम नए कलेवर को अपनाया है। इस नए लेआउट में व्हाइट स्पेस का पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही नए तरह के फोंट्स का इस्तेमाल भी किया गया है। रंगों का भी सही उपयोग किया गया है, ताकि अखबार खुला हुआ सा लगे।

पहले का लेआउट अभी की बनिस्पद काफी घुटनवाला सा प्रतीत होता था। उसमें नयापन भी नहीं मालूम होता था। वाकई अमर उजाला को इस तरह से देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। उम्मीद है कि खबरों पर भी वो इसी तरह खरा उतरेगा।

अमर उजाला में बदलाव का संदेश पहले पेज परः
नमस्कार। आज का दिन खास है क्योंकि आपके विश्वास से अर्जित शक्ति ने अमर उजाला को एक और बदलाव का साक्षी बनाया है। नए स्तंभ, नए स्तंभकार, विशेष प्रस्तुति, रंग संयोजन और ज्यादा गरिमापूर्ण रूप में अमर उजाला आपके हाथों में है। नया आकाश, नई तसवीर, आपका सृजन है। आप सब का अभिनंदन! -अमर उजाला