Showing posts with label मीडिया समाचार. Show all posts

Saturday, January 15, 2011

नहीं शुरू होगा फाइनेंशियल वर्ल्ड

तहलका की प्रकाशक कंपनी अनंत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपना बहुप्रतीक्षित बिजनेस अखबार शुरू करने से पहले ही बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी सूत्रों की मानें तो, आर्थिक कारणों के चलते कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा।

तहलका के प्रमुख संपादक तथा अनंत मीडिया के प्रवर्तक तरुण जे. तेजपाल ने शुक्रवार (14 जनवरी 2011) को बुलाई एक बैठक में कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। बैठक में सभी को सूचित किया गया कि फाइनेंशियल वर्ल्ड नाम से आने वाला यह अखबार अब नहीं निकाला जाएगा।

अनंत मीडिया कंपनी के प्रमुख स्टेकहोल्डर एवं फाइनेंशियल वर्ल्ड शीर्षक के मालिक केडी सिंह भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो चुके हैं। सिंह चंडीगढ़ स्थित अलकेमिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं।

अखबार के साथ जुड़े वरिष्ट पत्रकारों ने पहले ही संस्थान से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं टिकरप्लांट लिमिटेड ने भी अपने ऑपरेशंस बंद करने का ऐलान कर दिया है। बिजनेस समाचार देने वाली यह सेवा फाइनेशिंयल टेक्नोलॉजीस समूह द्वारा संचालित की जा रही थी।