Showing posts with label नई पारी. Show all posts
Showing posts with label नई पारी. Show all posts

Friday, July 25, 2008

जग्गो पत्रिका में..

दैनिक भास्कर जयपुर में सीनियर सब एडीटर जग्गो सिंह धाकड़ ने संस्थान से इस्तीफा देकर राजस्थान पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। जग्गो जी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने भास्कर पत्रकारिता अकादमी से भी कोर्स किया है। जग्गो जी ने नवभारत भोपाल में भी काम किया है। इसके बाद वे जयपुर भास्कर में उपसंपादक के पद पर काम किया। लगभग एक वर्ष तक वे कोटा शहर में रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं। पिछले वर्ष ही वे वापस जयपुर स्थानांनतरित हुए थे।