Friday, October 10, 2008

कहीं भरमार तो कहीं बदलाव

पीपुल्स में संपादकों की भरमार

राजधानी भोपाल से जल्द ही प्रकाशित होने पीपुल्स समूह के अखबार में नईदुनिया इंदौर व दैनिक जागरण सहित कई अखबारों के संपादक रहे ओमप्रकाश ने भी ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले यहां महेश श्रीवास्तव, विनोद तिवारी , नईदुनिया इंदौर छोड़कर आए राजेश पांडेय, नवभारत भोपाल के बाद पीपुल्स ज्वाइन करने वाले पंकज पाठक और हिंदू के ललित शास्त्री पहले से ही हैं।

पत्रिका छोंड़ेंगे

इंदौर में दस दिनों पहले शुरू हुए में पत्रिका में भास्कर ने सेंध लगा दी है। क्राइम रिपोर्टर पवनसिंह राठौड़ सहित दस पत्रकार जल्द ही भास्कर ज्वाइन कर रहे हैं। सुना है कि पत्रिका की अंदरूनी राजनीति एवं मैनेजमेंट के बचकानेपन के फैसलों की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है।

Thursday, October 9, 2008

पत्रिका में वापस..

न्यूज टुडे इंदौर से वेबदुनिया गए अरविंद दुबे ने एक माह में ही पत्रिका में वापसी कर ली है। उन्होंने पत्रिका इंदौर की सेंट्रल डेस्क ज्वाइन की है।

Wednesday, October 8, 2008

जॉब स्विचिंग..

दैनिक भास्कर इंदौर की सिटी डेस्क से राजेंद्र गुप्ता ने और क्राइम रिपोर्टर संतोष सितोले ने पत्रिका इंदौर ज्वाइन कर लिया है।

Friday, September 26, 2008

इंदौरी हलचल

* पत्रिका के जल्द शुरु होने वाले इंदौर संस्करण में सभी महत्पूर्ण पदों पर न्यूज टुडे की टीम से भेजे गए लोगों को बिठाया जा रहा है। हालांकि इस वजह से कुछ सीनियर्स आहत भी हुए हैं। खबर है कि पत्रिका इंदौर का संपादक पद भी न्यूज टुडे के खाते में ही जाने वाला है।

* नईदुनिया इंदौर के स्थानीय संपादक श्रीराजेश पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे भोपाल से शुरु होने वाले पीपुल्स ग्रुप के अखबार को ज्वाइन कर रहे हैं। उनके स्थान पर भोपाल से किसी को संपादक बनाकर भेजे जाने की खबरें चल रही हैं।

* न्यूज टुडे इंदौर की सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत ईशान अवस्थी का ट्रांसफर कोटा पत्रिका कर दिया गया है।

Monday, September 8, 2008

दैनिक भास्कर कोटा से पलायन..

* दैनिक भास्कर के एडीशन से इन दिनों पलायन का दौर जारी है। वहां कार्यरत उपसंपादक कन्हैया शर्मा और दीपक शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा देकर कोटा पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। धर्मेंद्र यादव भी संस्थान को बाय बोल चुके हैं।

* दो महीने पहले ही पत्रिका ज्वाइन कर चुके जग्गो सिंह धाकड़ का तबादला भी पत्रिका के कोटा संस्करण में कर दिया गया है।

* सुशील झा पहले ही संस्थान छोड़ चुके हैं।

* कोटा दैनिक भास्कर में रिपोर्टर रह चुकीं प्रीति जोशी ने भी पत्रिका के अखबार डेली न्यूज को ज्वाइन कर लिया है। कुल मिलाकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने संस्थान छोड़कर अन्यत्र नौकरियां खोज ली हैं।

Saturday, September 6, 2008

पंजाब केसरी का एक और विकेट गिरा

पंजाब केसरी के जालंधर संस्करण में उपसंपादक पवन रंजन ने वहां से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर के जल्द शुरु होने जा रहे रतलाम संस्करण को ज्वाइन किया है। उन्हें नई शुरुआत पर बधाईयां।

अधीर सक्सेना महामीडिया के संपादक

भोपाल के अखबार नवभारत के अंग्रेजी न्यूज पेपर क्रॉनिकल में सिटी चीफ और फ्री-प्रेस भोपाल के ब्यूरो में काम कर चुके अधीर सक्सेना ने महर्षि महेश योगी संस्थान की न्यूज एजेंसी महामाया को बतौर संपादक ज्वाइन किया है।