Saturday, July 19, 2008

नमित जी न्यूज में

नमित शुक्ला ने दैनिक भास्कर बिलासपुर के राजगढ़ ब्यूरो से इस इस्तीफा देकर जल्द शुरु होने वाले चैनल जी न्यूज २४ घंटे में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है। नमित इसके पहले बिलासपुर संस्करण और जांजगीर ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे अमर उजाला गाजियाबाद में भी रह चुके हैं। नई शुरुआत पर उन्हें बधाई।

Wednesday, July 16, 2008

ताजा खबर...

* न्यूज टुडे इंदौर के सीनियर पेज डिजाइनर कैलाश सानप ने पत्रिका से इस्तीफा देकर टाइम्स ऑफ इंडिया बैंगलोर ज्वाइन कर लिया है।

* दैनिक भास्कर इंदौर की वुमन भास्कर डेस्क की नूपुर दीक्षित ने संस्थान से इस्तीफा देकर पत्रिका इंदौर ज्वाइन कर लिया है।

* हरिभूमि रायपुर के उपसंपादक मनीष शेंडे ने छत्तीसगढ़ में शुरु होने जा रहे जीन्यूज चैनल को ज्वाइन किया है।

* दैनिक भास्कर इंदौर के पेजमेकर उमेश शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा देकर जल्द ही शुरु होने वाले अखबार पत्रिका को ज्वाइन कर लिया है।

Sunday, July 13, 2008

ऒझा जी आजतक में..

दैनिक भास्कर इंदौर के सेंट्रल डेस्क प्रभारी रविकांत ऒझा जी ने दिल्ली में बतौर प्रोड्यूसर आजतक चैनल ज्वाइन कर लिया है। ऒझा जी इंदौर भास्कर के पहले पानीपत भास्कर की सेंट्रल डेस्क में थे। वे दैनिक भास्कर से पहले झारखंड के कई हिंदी अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

Friday, July 11, 2008

नीलाभ मिश्रा बने आउटलुक हिंदी के संपादक

आउटलुक हिंदी के एसोसिएट एडीटर श्री नीलाभ मिश्रा 16 जुलाई से आउटलुक हिंदी के संपादक नियुक्त हो रहे हैं। श्री मिश्रा आलोक मेहता का स्थान लेंगे। श्री आलोक मेहता नईदुनिया के दिल्ली संस्करण में प्रबंध संपादक बन गए हैं। श्री नीलाभ मिश्रा मूलतः बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं और आउटलुक हिंदी से पहले वो जयपुर में कई प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं।

बोलहल्ला से साभार

Tuesday, July 8, 2008

इधर से उधर गए

* अक्षेष दिव्यभास्कर डॉट कॉम में..
वेबदुनिया गुजराती टीम के लीडर अक्षेष सावलिया ने इस्तीफा देकर दिव्यभास्कर डॉट कॉम अहमदाबाद ज्वाइन कर लिया है। अक्षेष को इंदौर से अपने गृह राज्य जाने पर बधाईयां।

* पंकज नवदुनिया में..
भास्कर डॉट कॉम मुंबई से पंकज भारती ने इस्तीफा देकर नईदुनिया का भोपाल संस्करण नवदुनिया ज्वाइन कर लिया है। उन्हें यहां बिजनेस रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है। भास्कर वेब से पहले पंकज टीवी१८ समूह की साइट कमोडिटीज कंट्रोल डॉट कॉम में कर चुके हैं।

* रिचिक डेली न्यूज में..
डीएलए इंगलिश के आगरा संस्करण से रिचिक मिश्रा ने इस्तीफा देकर जयपुर में राजस्थान पत्रिका के अखबार डेली न्यूज को ज्वाइन किया है।

बीटीवी से राजटीवी

राज एक्सप्रेस जल्द ही जयपुर और रायपुर से अपने संस्करण निकालने की तैयारी कर रहा है। जयपुर में उन्होंने राज टीवी के लांचिंग की तैयारियां की जाने लगी हैं। बीटीवी जयपुर से इस्तीफा दे चुके अनिल लोढ़ा और उनके दो रिपोर्टर साथियों ने राजटीवी ज्वाइन कर लिया है। लोढ़ा जयपुर में राजटीवी के प्रमुख होंगे।

Thursday, July 3, 2008

नितिन शर्मा पत्रिका इंदौर में

दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में कर चुके नितिन शर्मा ने राजस्थान पत्रिका के इंदौर से शुरु हो रहे संस्करण पत्रिका में बतौर करेस्पांडेंट ज्वाइन किया है। भोपाल के बाद पत्रिका समूह इंदौर में जल्द से जल्द अपना अखबार लांच करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। अगले दो महीनों में अखबार के मार्केट में आने की संभावना है। भोपाल की तरह इंदौर में भी पत्रिका गुपचुप लांचिंग की रणनीति बनाए हुए है। इंदौर में पत्रिका सांध्यकालीन अखबार न्यूज टुडे पहले से ही बाजार में है। इसके चलते पत्रिका ग्रुप इस शहर के लिए नया नहीं है।

पत्रिका इंदौर के लिए अभी कोई संपादक तय नहीं हुआ है। फिलहाल न्यूज टुडे के कार्यकारी संपादक और भोपाल पत्रिका के समाचार संपादक दिनेश रामावत ही नई टीम के गठन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इंदौर के दूसरे अखबारों में कार्यरत कई पत्रकार और ऑपरेटर पत्रिका ज्वाइन कर सकते हैं।